अभिनेता रणधीर कपूर ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर घर लौटे

Update: 2021-05-14 12:24 GMT

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से कोई अछूता नहीं हैं। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता भी कोरोना महामारी की चपेट में आ गए थे।

लेकिन फिलहाल वे अब स्वस्थ हैं और उन्होंने इस महामारी को हरा दिया है। बतां दें कि रणधीर कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अब वे बिलकुल ठीक हो गए हैं।

हालांकि रणधीर कपूर को डॉक्टर्स ने उन्हें अभी कुछ दिनों तक अलग ही रहने की सलाह दी है। यहां तक की पत्नी बबीता और बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान से भी अभी वे कुछ दिनों तक नहीं मिल पाएंगे। इस पर उन्होंने कहा है कि ये बस कुछ वक्त की बात है, जल्द ही मैं सबसे मिलूंगा। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के पूरे स्टाफ को इतनी केयर करने के लिए शुक्रिया भी कहा।

आगे उन्होंने कहा वो लोग बेहद शानदार हैं। हालांकि मुझे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी, भगवान दयालु हैं'। फिलहाल रणधीर के स्वस्थ होने की जानकारी पर पूरे कपूर खानदान ने राहत की सांस ली है।

अदिती गुप्ता

Tags:    

Similar News