पेरू में भयानक सड़क दुर्घटना, बस पलटने से 10 लोगों की मौत

Update: 2024-05-07 15:48 GMT

पेरू के दक्षिणी क्षेत्र पुनो में तड़के यात्री बस के पलट जाने से करीब 10 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

दुर्घटना उस समय हुई, जब ट्रांसपोर्टेस टूरिस्मो यूनिवर्सल नामक कंपनी द्वारा संचालित अंतरप्रांतीय बस कुस्को शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस सड़क सड़क पर पलट गयी। बस में 24 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और कयी लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों को इलाज के लिए सैन जुआन डे डिओस अयाविरी अस्पताल और सांता रोजा जिले के एक क्लिनिक में ले जाया गया। इनमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Similar News