पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ का कहर जारी है। इस विनाशकारी बाढ़ ने देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से के हजारों गांवों में 15 लाख लोगों को प्रभावित किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने जो आंकड़ों जारी किए हैं, उनके मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक पूरे पाकिस्तान में 850 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
रावी, सतलुज और चिनाब नदियों में बढ़ते जलस्तर ने पंजाब क्षेत्र में हजारों घरों को तबाह कर दिया है, जिसमें लाहौर भी शामिल है। मानसूनी बारिश के कारण तीनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते पूर्वी प्रांत पंजाब में बाढ़ आ गई। 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए और कुछ स्थानों पर अधिकारियों को जानबूझकर नदी के तटबंधों को तोड़ना पड़ा। बाढ़ के कारण यहां विस्थापित लोगों को अस्थायी टेंट शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है।