हूती बातचीत के ज़रिए राजनीतिक समाधान के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना चाहिए: अमेरिका

facebooktwitter-grey
Update: 2021-02-22 14:07 GMT
हूती बातचीत के ज़रिए राजनीतिक समाधान के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना चाहिए: अमेरिका
  • whatsapp icon


अमेरिका हूतियों से मारिब की ओर बढ़ना बंद करने, सभी सैन्य अभियानों को रोकने और वार्ताओं का विकल्प अपनाने का आह्वान करता है। मारिब पर हूतियों का हमला एक ऐसे समूह का काम लगता है जो शांति के लिए या यमनी जनता के लिए कष्टकारी युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है।

U NOCHA का अनुमान है कि युद्ध शुरू होने के बाद हूती हिंसा से बचने के लिए क़रीब एक मिलियन यमनियों ने मारिब में शरण ली है। मारिब यमन की वैध सरकार के नियंत्रण में है। यह हमला केवल आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या को और यमन में मानवीय संकट को बढ़ाने का काम करेगा, जो पहले से ही दुनिया की सबसे गंभीर मानवीय तबाही का केंद्र बना हुआ है।

यदि हूती बातचीत के ज़रिए राजनीतिक समाधान के प्रति गंभीर हैं, तो उन्हें सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकना चाहिए. तथा सऊदी अरब पर सीमा पार हमलों सहित अन्य अस्थिरकारी और संभावित घातक कार्रवाइयों से बचना चाहिए।

उन्हें संयुक्तराष्ट्र के नेतृत्व वाली राजनीतिक प्रक्रिया में रचनात्मक रूप से भाग लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त करनी चाहिए तता यमन के लिए अमेरिका के विशेष दूत टिम लेंडरकिंग के नेतृत्व में जारी कूटनीति प्रयासों में गंभीरता से भागीदारी करनी चाहिए।

इस संघर्ष को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। इसका कोई सैन्य समाधान नहीं है।


Tags:    

Similar News