केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को आज एम्स से छुट्टी दे दी गई।
सीतारमण को वायरल बुखार के लक्षणों के साथ 26 दिसंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था और नियमित जांच के लिए अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
63 वर्षीय मंत्री को ऐसे महत्वपूर्ण समय में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जब देश का बजट पेश होने में केवल एक महीने का समय बचा है।
शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई में तमिलनाडु डॉ. एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी के 35वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। वित्त मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में चिकित्सा शिक्षा तमिल भाषा में पढ़ाई जानी चाहिए क्योंकि इसे मजबूत करने की निश्चित आवश्यकता है।
रविवार को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नई दिल्ली में 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की।
(कृष्णा सिंह )