प्रधानमंत्री मोदी की माँ हीराबेन का निधन

Update: 2022-12-30 02:35 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का आज (30 दिसंबर) सुबह निधन हो गया ||हीराबेन ने 100 साल की उम्र में अंतिम सांस ली ये जानकारी खुद प्रधानमंत्री मोदी जी ने खुद ट्वीट कर दी |हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं. उनकी तबीयत मंगलवार रात  में बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था |

गुरुवार  को अस्पताल की ओर से बयान जारी कर बताया गया था कि उनकी तबीयत में सुधार है, लेकिन शुक्रवार (30 दिसंबर) सुबह उनका निधन हो गया.

पीएम मोदी ने कहा, "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है" |

Similar News