..
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने सेना के विशेष विमान से इंदौर पहुंच चुके हैं प्रवासी भारतीय दिवस के थीम सॉन्ग से मुख्य समारोह शुरू होगा. वह कार्यक्रम स्थल ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचने के बाद सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली की अगवानी करेंगे.
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम का किया स्वागत......
भारतीय दिवस के थीम सॉन्ग से मुख्य समारोह शुरू होगा. विदेश मंत्री एस जयशंकर अतिथियों का स्वागत करेंगे . फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वागत भाषण देंगे. दोनों राष्ट्राध्यक्ष अतिथियों के भाषण के बाद समारोह के मंच से विशेष डाक टिकट का अनावरण होगा. प्रधानमंत्री आजादी का अमृत महोत्सव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे
इसके बाद पनामा, मॉरीशस और मलेशिया के मंत्रियों के साथ चर्चा का सत्र होगा. फिर प्रधानमंत्री प्रवासियों के सम्मान में भोज आयोजित करेंगे. लंच के बाद सूरीनाम के राष्ट्रपति के साथ एमओयू साइन करेंगे. कोरोना काल के बाद पहली बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आगाज रविवार को इंदौर में हुआ. यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा. इस सम्मेलन में 70 देशों के 3500 प्रवासी भारतीय शिरकत कर रहे हैं . इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 10 जनवरी को इस सम्मेलन का समापन करेंगी. राष्ट्रपति समापन सत्र में प्रवासी भारतीयों को सम्मानित भी करेंगी.
[मनीष सिंह ]