बनारस के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी ने दो और सौगात दी. उन्होंने 13 जनवरी गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाई साथ ही गंगा घाट किनारे बसी टेंट सिटी का उद्घाटन भी किया.
टेंट सिटी वाराणसी
पांच सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में गंगा दर्शन विला आकर्षण का केंद्र है. . वाराणसी में बढ़ते हुए पर्यटन को ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी को बसाया गया है. इस टेंट सिटी को तीन कैटेगरी में बनाया जा रहा है. इसमें 150 कमरे होंगे. यहां ठहरने वाले पर्यटकों को विशेष व्यवस्था प्रशासन द्वारा दी जाएगी.
जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं होंगे. ऐतिहासिक घाटों, गंगा और पूरे टेंट सिटी का नजारा देखने के लिए स्टेनलेस स्टील का 32 फीट ऊंचा गंगा वाच टावर बनाया गया है. प्रत्येक क्लस्टर में 200 टेंट हैं. टेंट सिटी को तीन क्लस्टर में स्थापित किया गया है. इसमें विला, सुपर डीलक्स और डीलक्स रूम की व्यवस्था है. ठहरने की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कॉन्फ्रेंस हॉल, स्पा एवं योग केंद्र, लाइब्रेरी आदि तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी. टेंट सिटी में ठहरने का किराया 8,000 रुपए से शुरू होकर 30,000 हजार रुपए प्रतिदिन तक रखा गया है. प्रोजेक्ट के तहत गंगा की रेत पर 100 एकड़ में 600 टेंट बनाए जाने हैं.
लेकिन पहले साल में 270 टेंट बनाए गए हैं. बनारस समेत देशभर के लोग टेंट सिटी को लेकर उत्साहित हैं. टेंट सिटी पहुंचने वाले सैलानियों का स्वैग से स्वागत किया जाएगा. फिर तिलक लगाकर उनका स्वागत होगा, मंगलाचरण के साथ पर्यटकों की आरती उतारी जाएगी, उनकी आगवानी में बनारसी अंदाज में ढोल बजेगा. टेंट सिटी में काशी का एहसास दिलने के लिए खान पान का विशेष ध्यान रखा गया है. फर्स्ट एड के साथ एंबुलेंस से अस्पताल भेजने की सुविधा भी होगी. सुरक्षा के लिए निजी गार्ड के अलावा सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी. इससे स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा.
15 जनवरी से इसकी बुकिंग की जा सकती है. इसके लिए tentcityvaranasi.com वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कराई जा सकती है. पर्यटक टेंट सिटी में रुकने के लिए ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन मोड में बुकिंग करा सकते हैं.
[मनीष सिंह]