मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले भारत के अजित डोभाल,अफगानिस्तान का साथ कभी नहीं छोड़ेगा भारत

Update: 2023-02-10 05:45 GMT

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को कहा कि आतंकवाद क्षेत्र के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है। इससे मिलकर लड़ना होगा। किसी को भी आतंकवाद फैलाने के लिए अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जरूरत के समय भारत अफगानिस्तान के लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने जोर दिया कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और दाएश जैसे आतंकी संगठनों से निपटने के लिए सदस्य देशों के बीच गहन खुफिया और सुरक्षा सहयोग की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा, ''अफगानिस्तान एक कठिन दौर से गुजर रहा है और जरूरत के समय में भारत अफगान लोगों को कभी नहीं छोड़ेगा। भारत ने अफगानिस्तान में संकट के समय 40,000 मीट्रिक टन गेहूं, 60 टन दवाइयां, पांच लाख कोविड टीके भेजकर मदद की है।काबुल में समावेशी और प्रतिनिधि व्यवस्था अफगान समाज के व्यापक हित में है।'' उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान के लोगों की भलाई और मानवीय जरूरतें भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुतिन ने आगे कहा कि "दुर्भाग्य से जब से अमेरिकी फोर्स अफगानिस्तान से गई है, वहां की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहे हैं, जिसमें अल-कायदा भी शामिल है। हम अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर भी चिंतिंत है, ये देश अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद का मुकाबला करने के बहाने इसे बनाएंगे, लेकिन वह इसके लिए कुछ भी नहीं कर रहे है, जिससे आतंक पर प्रहार हो।" डोभाल की मास्को यात्रा नई दिल्ली में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से कुछ सप्ताह पहले हो रही है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के एक और दो मार्च को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करने की उम्मीद है।

(प्रियांशु )

Similar News