बीबीसी के नई दिल्ली और मुंबई दफ़्तरों पर भारतीय आयकर विभाग के अधिकारियों का छापा

Update: 2023-02-15 05:47 GMT


आयकर विभाग ने टैक्स चोरी के आरोप में बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर में मंगलवार ,14 फरवरी को सर्वे किया ह। बीबीसी प्रेस ऑफ़िस की ओर से एक बयान में कहा गया है, ''हम अपने कर्मचारियों का मदद कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी।'' बीबीसी के कई कर्मचारी इस बिल्डिंग से जा चुके हैं। लेकिन कुछ कर्मचारियों को यहां रहने के लिए कहा गया और वे आज सुबह से चल रही इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों की पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी ने IT की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। वहीं, कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीबीसी पर बैन लगा दिया था। वहीं, एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने तलाशी को लेकर चिंता जाहिर की है।

उधर, बेंगलुरु में चल रहे एयरो इंडिया शो में सुर्खियां बटोरने वाले स्वदेशी सुपरसोनिक जेट की टेल से हनुमानजी की तस्वीर हटा दी गई है। शो के पहले दिन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL का यह सुपरसोनिक विमान चर्चा में रहा था। HAL के चेयरमैन ने कहा कि स्टिकर किसी इरादे से लगाया या हटाया नहीं गया। वहीं HAL के डायरेक्टर डॉ. डीके सुनील ने कहा कि स्टिकर हटाने का फैसला इंटरनल है।इन तर्कों के बीच एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से इस कार्रवाई पर कुछ तीखे सवाल दाग दिए गए हैं।

जोर देकर कहा गया है कि ये एक ट्रेंड बन गया है जहां पर उन मीडिया हाउस को निशाने पर लिया जा रहा है जो सरकार के खिलाफ बोलते हैं, उनकी नीतियों की आलोचना करते हैं। इससे पहले न्यूज क्लिक और न्यूज लॉन्ड्री के दफ्तरों पर भी ऐसे ही छापेमारी की जा चुकी है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसे जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बताया है। गिल्ड ने सरकार से अपील की है कि हर स्थिति में मीडिया की आजादी का पूरा ध्यान रखा जाए, जांच सिर्फ दायरे में रहकर ही की जाए।

अब इस बयानबाजी के बीच बीबीसी दफ्तर पर इस समय भी आयकर की छापेमारी जारी है। जो खबर है उसके मुताबिक, सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। उन्हें सुबह ही जाने के लिए कह दिया गया था, उसके बाद से लगातार जांच एजेंसी द्वारा छानबीन की जा रही है। सुबह की शिफ्ट वालों को उनका फोन वापस दे दिया गया है, वहीं जो शाम की शिफ्ट वाले हैं, उन्हें अब काम करने की इजाजत दे दी गई है। लेकिन रेड को अभी भी जारी रखा गया है। बीबीसी के मुताबिक दफ्तर में कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।


(प्रियांशु )

Similar News