प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में अपने शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की।मंत्री में केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शामिल थे
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल थे | संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है |
बुधवार को लोकसभा और राज्यसभा को कांग्रेस और अन्य के साथ लगातार तीसरे दिन व्यवधान का सामना करना पड़ा विपक्षी दल अडानी-हिंडनबर्ग मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं |
वही लंदन में की गई अपनी टिप्पणी के लिए भाजपा सदस्यों ने राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।