योग एक दिन का नहीं, हर दिन का है : उपराष्ट्रपति

Update: 2023-06-21 07:03 GMT

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जबलपुर में योगाभ्यासियों संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम और सुदृढ़ करता है। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कथन को रेखांकित किया कि "योग zero budget वाला हेल्थ इंश्योरेंस है।”

उपराष्ट्रपति आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि योग एक दिन का ही नहीं बल्कि हर दिन का है। 

Similar News