पीएम मोदी ने अत्यधिक बारिश से खराब हुए हालात पर सीएम धामी से की बात; हर संभव मदद का आश्वासन दिया

Update: 2023-07-10 14:16 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की और राज्य में अत्यधिक बारिश के कारण स्थिति का जायजा लिया प्रधानमंत्री ने जानमाल के नुकसान चार धाम यात्रा सहित सड़कों की स्थिति,कृषि ,किसानों और फसलों की स्थिति और कावड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी ली |

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा और कावड़ यात्रा के साथ साथ भारी बारिश के कारण जनधन की हानि और विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध सड़कों के बारे में विस्तार से जानकारी दी मुख्यमंत्री ने किसानों और फसलों की स्थिति की भी जानकारी दी |

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में काम कर रहे हैं जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं ताकि 1 सड़कों को तुरंत खोला जा सके उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है| प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया |

इससे पहले आज पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण जानमाल को हुए नुकसान की जानकारी ली

Similar News