पीएम मोदी हरियाणा के गुरुग्राम से विभिन्न राज्यों के लिए 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे

Update: 2024-03-11 04:00 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के गुरुग्राम का दौरा करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान वह विभिन्न राज्यों के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

ये परियोजनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी और देश भर में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। प्रधानमंत्री 8-लेन द्वारका एक्सप्रेसवे के 19 किलोमीटर लंबे हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे, जिसे लगभग चार हजार एक सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह दिल्ली में आईजीआई हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

Similar News