रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिलन 2024 के 12वें संस्करण का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे

Update: 2024-02-21 05:02 GMT

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित प्रमुख नौसैनिक अभ्यास मिलन 2024 के 12वें संस्करण का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह पूर्वी नौसेना कमान बेस पर मिलन गांव का भी उद्घाटन करेंगे।

विशाखापत्तनम शहर भारतीय नौसेना के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन 2024 के आधिकारिक लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। कल एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें भाग लेने वाली नौसेनाओं के 2,000 से अधिक कर्मियों ने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए गर्व के साथ मार्च किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री आज विशाखापत्तनम पहुंचेंगे और पूर्वी नौसेना कमान के समुद्रिका नौसेना सभागार में उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

आकाशवाणी से बात करते हुए पूर्वी नौसेना कमान के अधिकारियों ने कहा कि दोनों विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और स्वदेश निर्मित आईएनएस विक्रांत अभ्यास में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मिलन भाग लेने वाली नौसेनाओं के लिए विचार साझा करने और सभी की वृद्धि और समृद्धि के लिए समुद्री वाणिज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक उत्कृष्ट मंच होगा। मिलन को सिर्फ एक सैन्य अभ्यास नहीं बल्कि भविष्य के अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक सहयोग का एक मंच माना जाता है।

Similar News