केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, केन्द्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत 2047 की नींव

Update: 2026-02-02 04:25 GMT




वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत 2047 की नींव बताया। नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बजट में विनिर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया गया है। गोयल ने कहा कि इससे नए उद्योगों की स्थापना, नए निवेश को आकर्षित करने और मौजूदा बुनियादी ढांचे में सुधार करने में मदद मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि इस बजट के माध्यम से सरकार कपड़ा, सेमीकंडक्टर, कंटेनर निर्माण और सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) आदि पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, टियर 2 और टियर 3 शहरों का विकास और युवाओं के कौशल प्रशिक्षण पर भी इस बजट में विशेष जोर दिया गया है।

Similar News