आज बजेगा चुनावी बिगुलः लोकसभा Election की तारीखों का होगा ऐलान, 7 फेज में वोटिंग संभव

Update: 2024-03-16 11:58 GMT

लोकसभा चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है और आज दोपहर तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे। लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी आज घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि 2019 की तरह लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग हो सकती है। पहले फेज के लिए 15 से 18 अप्रैल के बीच और आखिरी फेज में 19 मई को मतदान हो सकता है। वहीं, 23 मई को रिजल्ट संभव है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की मांग की है। आयोग 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में करीब 12.5 लाख मतदान केंद्र बना सकता है।

Similar News