किसान आंदोलन से सुर्खियों में आए NRI बिजनेसमैन ने किया दावा, PM मोदी ने मुझसे कहा था- हमसे बड़ी गलती हो गई…
..
अमेरिका बेस्ड एनआरआई बिजनेसमैन और प्रवासी भारतीय सम्मान अवार्डी दर्शन सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. धालीवाल ने बड़ा दावा किया है. द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर उनसे माफी मांगी थी.
बिजनेसमैन दर्शन धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 150 लोगों के सामने मुझसे माफी मांगी और उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि मुझे एयरपोर्ट से वापस भेजे जाने वाली घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2022 में मांफी मांगी थी. जो आप हमारे कहने पर फिर भी आ गए , पर आपका बहुत बड़ा बड़प्पन है . पीएम मोदी कहा कि 'हमसे बड़ी गलती हो गई. राजधानी दिल्ली में बॉर्डर के पास किसान आंदोलन में लंगर की व्यवस्था करने के आरोप में दर्शन सिंह धालीवाल को 23 और 24 अक्टूबर 2021 की रात में दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा दिया गया था. दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि उन्हें समस्या मेरी ओर से चलाए जा रहे लंगर से थी .
उन्होंने कहा कि दिसंबर 2022 में जब किसान दिल्ली आए तो आधी रात में बारिश शुरू हो गई थी मैंने वीडियो में देखा कि इस ठंड में भी वो पानी में सो रहे थे. मुझे लगा कि इन लोगों की मदद की जरूरत है. इसलिए मैंने लंगर लगाने और ठहरने के लिए टैंट मुहैया कराने, चारपाई, कंबल और रजाई देने का फैसला किया. प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन का राजनीतिक कारण पूछे जाने पर धालीवाल ने कहा कि
मैंने यह काम लोगों के हित के लिए किया था. इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को धालीवाल को प्रवासी भारतीय सम्मान से नवाजा है. और आज वे मुझे सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार की ओर से यह पहला पुरस्कार है. यह भगवान की दया है.
[मनीष सिंह]