5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ
5 यूपी एअर स्कवाड्रन एनसीसी लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर दिनांक 21 मई से लामार्टानियर ब्वायज कालेज के प्रांगण मे आरम्भ हो गया। कैम्प का उदघाटन कैम्प कमान्डेन्ट विंग कमाण्डर प्रवीन तिवारी द्वारा किया गया।
कैम्प कमान्डेन्ट विंग कमाण्डर प्रवीन तिवारी द्वारा आये हुये सभी एएनओ, सीटीओ, वायुसेना प्रशिक्षकों और 15 शिक्षण संस्थानो से आये कैडेटों का अभिनन्दन किया गया एवम कैम्प के दौरान आयोजित होने वाले ड्रिल, हथियार ड्रिल, फायरिंग प्रैक्टिस, माइक्रोलाइट एवम एयरोमाडेलिंग ट्रेनिंग तथा कैडेटो के वायुसेना स्टेशन भ्रमण के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।
कैम्प कमान्डेन्ट ने बताया कि लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के तत्वाधान मे तथा उनके द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ थल सैनिक कैम्प मे प्रतिभाग करने वाले कैडेटों का प्रशिक्षण भी शिविर के दौरान दिया जायेगा।
कैम्प के पहले दिन कैम्प को सुचारू रूप से चलाने हेतु कैम्प एडजुटेन्ट, ट्रेनिंग इंचार्ज, कल्चरल इंचार्ज एवम अन्य जिम्मेदारियों का कार्यभार दिया गया। रातदिन के इस कैम्प मे कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिये योग, खेलकूद, दौड आदि खेल प्रतियोगिताये तथा सायंकाल के बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता वाद विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित करायी जायेगी।
कैम्प के अन्तिम दिन तक होने वाले समस्त प्रतियोगिताओ मे भाग लेने वाले तथा जीतने वाले प्रतिभागियों को मोमेन्टो एव ट्राफी देकर उत्साहित किया जायेगा।