मुंबई ,25 फरवरी। मुंबई से मॉरीशस जाने वाली एयर मॉरीशस की फ्लाइट रू्य 749 के यात्रियों को करीब पांच घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। यह परेशानी फ्लाइट के एसी सिस्टम में आई खराबी के कारण हुई। फ्लाइट सुबह 4:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी लेकिन इंजन की समस्या के कारण 5 घंटे से अधिक समय से रोकी गई।
749 यात्रियों को विमान के अंदर बंद कर दिया गया। एयर कंडीशनिंग के काम न करने के कारण उन्हें अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ा। इस बीच, एक 78 वर्षीय यात्री, को कथित तौर पर सांस लेने में परेशानी महसूस करने लगे। फ्लाइट को शनिवार सुबह 4:30 बजे उड़ान भरनी थी। यात्री सुबह 3:45 बजे विमान में चढ़े लेकिन विमान के इंजन में खराबी आ गई। यात्री 5 घंटे से अधिक समय तक विमान के अंदर रहे और उन्हें उतरने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उड़ान को रद्द कर दिया गया।