CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई 5 नए जज को शपथ, सुप्रीम कोर्ट में अब 32 हुई जजों की संख्या…

Update: 2023-02-06 16:02 GMT


सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या अब 32 पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पांच नए जजों ने शपथ ग्रहण कर लिया है.


मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सभी नए जज को शपथ दिलाई. सीजेआई ने जस्टिस संजय करोल, जस्टिस पंकज मित्तल, जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्ला, जस्टिस पीवी संजय कुमार, और जस्टिस मनोज मिश्रा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. देश की सबसे बड़ी अदालत को पांच और जज मिल गए हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर अब 32 पहुंच गई है. सुप्रीम कोर्ट में जज के कुल 34 पद स्वीकृत हैं. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 31 जनवरी को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति के लिए दो और जजों के नाम की सिफारिश की है.

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में जज के रिक्त पद इस साल अभी बढ़ेंगे. इस साल नौ न्यायाधीश रिटायर होने हैं. इस साल जनवरी महीने में ही जस्टिस अब्दुल नजीर रिटायर हो चुके हैं. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का सीजेआई के रूप में कार्यकाल नवंबर 2024 तक है.

[मनीष सिंह]

Similar News