प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 110वां एपिसोड होगा।
मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, AIR न्यूज वेबसाइट और Newsonair मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा. इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रम प्रसारित करेगा.