विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दिल्ली में अपने बेलारूस समकक्ष सर्गेई एलेनिक के साथ द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम पर चर्चा करेंगे
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में बेलारूस के विदेश मंत्री सर्गेई एलेनिक के साथ द्विपक्षीय सहयोग के संपूर्ण आयाम पर चर्चा करेंगे।
वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी दृष्टिकोण साझा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और भारत-बेलारूस साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा होगी। श्री एलेनिक कल शाम नई दिल्ली पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उनके अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों से भी मिलने की उम्मीद है।
भारत और बेलारूस के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं और वे व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में सहयोग करते हैं। वे क्षेत्रीय और बहुपक्षीय संस्थानों में भी सहयोग करते हैं।