पीएम नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर रक्षा मंत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दीं।
पीएम मोदी ने लिखा- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। उन्होंने अपनी मेहनती स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हमारी सशस्त्र सेनाओं को मज़बूत बनाने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।
गौरतलब है कि राजनाथ सिंह 2019 से ही भारत के रक्षा मंत्री हैं। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।