कई राज्यों में शीतलहर जारी, कुछ इलाकों में बारीश की संभावना

Update: 2026-01-11 04:44 GMT




मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तरी कर्नाटक, ओडिसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में शीत लहर का अनुमान व्यक्त किया है। साथ ही अगले 24 घंटे में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में भारी बारिश की संभावना जताई है। बात अगर पहाड़ी राज्यों की करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू और कश्मीर के कुछ जिलों में शनिवार को जमकर बर्फबारी भी हुई।

मैदानी इलाकों में रात में जहां कड़ाके की ठंड जारी है, तो वहीं दिन में धूप निकल रही है। अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। ऐसे में दिल्ली-NCR में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां का न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Similar News