बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुलाई पहली बैठक

Update: 2026-01-21 07:54 GMT




बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पदभार संभालते ही पार्टी के भीतर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नवीन आज पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ले रहे हैं।

इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं साथ ही पार्टी के राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव भी बैठक में शामिल हैं। संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति बैठक के केन्द्र में हैं।

कल नितिन नबीन ने कहा था कि इस साल पांच राज्यों में चुनाव हैं और आगे आने वाले चुनाव में भाजपा और भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है।

Similar News