प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ,रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

Update: 2026-02-01 06:05 GMT





प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने देश के तटों पर एक अडिग ढाल बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के प्रति तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय तटरक्षक बल के स्थापना दिवस पर उसके कर्मियों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भारतीय तट रक्षक बल अद्वितीय समर्पण, साहस और वीरता के साथ एक दृढ़ रक्षक के रूप में राष्ट्र की रक्षा करता है। तट रक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री चुनौतियों का सामना करते हुए कुशलतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखेगा।

Similar News