विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के महासचिव टिलविन सिल्वा के साथ बातचीत की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने जनता विमुक्ति पेरामुना पार्टी के महासचिव टिलविन सिल्वा और श्रीलंका से आए उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने विकास के अवसरों और सामाजिक कल्याण की पहलों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आर्थिक संकट और चक्रवात दित्वाह के बाद श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है। श्री जयशंकर ने बताया कि भारत हमेशा श्रीलंका के लिए एक सच्चा और भरोसेमंद साझेदार रहेगा।