वर्जीनिया में अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग को लेकर SpaceNEXT Conference का आयोजन किया गया। क्रांफ्रेंस में भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या खंपा ने भी भाग लिया और भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने बताया कि साहसिक नीतिगत सुधारों के कारण भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक स्पेस स्टार्टअप्स उभरकर सामने आए हैं।
नामग्या खंपा ने अंतरिक्ष सहयोग की उल्लेखनीय यात्रा का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि भारत ने 1963 में संयुक्त रूप से साउंडिंग रॉकेट प्रक्षेपण से NISAR और मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग तक का लंबा सफर तय किया है।