संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला उत्थान महोत्सव का हुआ आयोजन

facebooktwitter-grey
Update: 2025-01-04 09:01 GMT
  • whatsapp icon

मुंगेर , 04 जनवरी (पीबीएनएस) : शुक्रवार को  शगुन गार्डन में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विलुप्त लोक एवं जनजातीय कला उत्थान महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसका उदघाटन भाजपा विधान पार्षद लाल मोहन गुप्ता, शास्त्री गुरु ग्रिरिंद चंद्र पाठक, रंगकर्मी महेश अंजना ने दीप प्रज्वलित कर  किया।

इस मोके पर भाजपा  विधान पार्षद  लाल मोहन गुप्ता  कहा कि  हमारे  गांव व समाज से विलुप्त हो रही संस्कृति एवं गीत- संगीत  को लेकर उसके उत्थान को लेकर भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा इस तरह कार्यक्रम का आयोजन कर उसे जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान नारदीय गायन ढालो मंडल द्वारा प्रस्तूस किया गया इसके साथ सोहर बधाई गीत किरण पाठक द्वारा  प्रसूतु की गई. इसके साथ खिलौना ,लोक गायक ,झिझिया  जट जटिन कार्यक्रम का आयोजन किया जहां इस कार्यक्रम में आये लोगो ने कलाकारों को उत्साहवर्धन के लिए जमकर ताली बजाई।

Tags:    

Similar News