आईपीएल: चेन्नई सुपर किंग्स की सीजन में पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराया
आईपीएल क्रिकेट में, कल रात चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर सीजन में पहली जीत दर्ज की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की पारी की बदौलत दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। जवाब में, दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 189 रन पर आउट हो गई। ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 60 रन बनाए। चेन्नई के जेमी ओवरटन ने चार विकेट लिए। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं, कल दिन में हुए एक अन्य मुकाबले में पंजाब किंग्स ने न्यू चंडीगढ़ में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया।
आज भी दो मुकाबले खेले जायेंगे। पहले मैच में दोपहर साढ़े तीन बजे लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। दूसरे मुकाबले में शाम साढ़े सात बजे मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे।