एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद स्वदेश लौटी भारतीय टीमें

Update: 2026-06-08 07:00 GMT




जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम और कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय महिला अंडर-18 टीम आज सुबह स्वदेश लौट आई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोनों टीमों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

हॉकी इंडिया, खिलाड़ियों के परिजनों और बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी और उनका उत्साह बढ़ाया।

भारतीय पुरुष अंडर-18 टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला अंडर-18 टीम ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से मात देकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में जापान के खिलाफ तीन गोल करने वाले आशीष तानी पूर्ति ने टीम की जीत पर खुशी जताई। वहीं, टीम के कोच और पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया।

Similar News