एफ.आई.एच. प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इंग्लैंड को हराया
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन में एफ.आई.एच. प्रो लीग के रिवर्स मुकाबले में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में तीन-दो से हरा दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कोई भी गोल नहीं हुआ और मुकाबला शून्य-शून्य की बराबरी पर समाप्त हुआ।
यह एफ.आई.एच. हॉकी प्रो लीग में हॉकी विश्व कप से पहले भारतीय टीम का आखिरी मुकाबला था। इस जीत के बाद विश्व कप से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।