मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वित्त विभाग के निदेशक को किया सस्पेंड

Update: 2021-08-11 06:36 GMT



उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते आए हैं। बता दें कि इस दौरान उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्यवाही करते हुए आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशक संतोष अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही वाराणसी में चकबंदी में हुई अनियमितता पर सख्त रख अपनाते हुए अधिकारी समेत 7कार्मिकों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि वित्त विभाग के आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में तकरीबन 456 तबादले किए गए थे। इसी के साथ उच्च स्तर पर शिकायत हुई थी कि इसमें स्थानान्तरण नीति का पालन नहीं किया गया और तमाम तबादले मनमानी तरीके से किए गए हैं।साथ ही वाराणसी में संचालक चकबंदी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ भी शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री ने इन दोनों शिकायतों की के आधार पर बड़ी कार्यवाई की है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त विभाग में किए गए तबादलों में त्रुटि पाए जाने पर निदेशक संतोष अग्रवाल को निलंबित कर दिया। साथ ही स्थानान्तरण के लिए कोई निर्धारित प्रक्रिया भी नही अपनाया और स्थानान्तरण सत्र के अंतिम दिन कई स्थानान्तरण आदेश संशोधित या निरस्त किए गये।

नेहा शाह

Similar News