चुनाव आयोग ने TMC नेताओं को दी जा रही अतिरिक्त सुरक्षा पर जताई आपत्ति

Update: 2026-04-04 08:04 GMT


पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के 36 नेताओं को दी जा रही भारी पुलिस सुरक्षा पर कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने इसे पक्षपातपूर्ण बताते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता को 2-3 दिनों में निष्पक्ष समीक्षा करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव घोषणा से पहले 832 TMC नेताओं और 144 अन्य लोगों की सुरक्षा में 2,185 पुलिसकर्मी तैनात थे, जो आयोग की अनुमति के बिना जारी है।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपराधिक मामलों वाले, जमानत या पैरोल पर बाहर नेताओं और नियमों के विरुद्ध सुरक्षा पाने वालों की सुरक्षा हटाई जाए। साथ ही लंबित गैर-जमानती वारंटों को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।अब तक बंगाल पुलिस की ओर से अनुपालन रिपोर्ट न मिलने पर आयोग नाराज़ है।

Similar News