पश्चिम बंगाल चुनाव : 4,660 नए सहायक मतदान केंद्रों को मंजूरी

Update: 2026-04-04 08:06 GMT


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

आयोग ने राज्य में 4660 अतिरिक्त सहायक मतदान केंद्र बनाने की मंजूरी दी है। ये नए केंद्र उन क्षेत्रों में बनाए गए हैं, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, ताकि मतदान के समय भीड़ कम हो और प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

इसके अलावा, 321 मतदान केंद्रों के स्थानों में भी बदलाव किया गया है, ताकि मतदाता अपने केंद्र तक आसानी से पहुँच सकें।

इन नई व्यवस्थाओं के बाद राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 85,379 हो गई है। चुनाव आयोग का यह कदम अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने और निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में अहम है।

Similar News