यूपी में बड़ी राहत…5 किलो एलपीजी सिलेंडर बिना एड्रेस प्रूफ

Update: 2026-04-07 04:41 GMT



अब खबर जो यूपी वालों के लिए मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ी राहत लेकर आई है.... पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 5 किलो एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं होगा।

भारत पेट्रोलियम ने लखनऊ में इस योजना की शुरुआत की है। यह सुविधा खासतौर पर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और उन लोगों के लिए है जिनके पास कोई स्थायी पता नहीं है। अब सिर्फ वैध सरकारी ID यानि आधार कार्ड या पैन कार्ड दिखाकर सिलेंडर खरीदा जा सकता है। 5 किलो FTL यानि Free Trade LPG सिलेंडर हल्के, पोर्टेबल और कम खपत वाले परिवारों के लिए उपयुक्त हैं। सिलेंडर सुरक्षा जमा पर मिलेगा और देशभर में आसानी से रिफिल कराया जा सकेगा। जागरूकता शिविरों के जरिए लोगों को जानकारी दी जा रही है।

Similar News