आम आदमी पार्टी के संजय सिंह की अगुवाई में आप पार्टी के कार्यकर्ता आज निकालेंगे तिरंगा यात्रा

Update: 2021-08-14 03:40 GMT



भारत के स्वतंत्रता दिवस से मात्र एक दिन पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा आयोजित करेंगे। पार्टी अधिकारियों के अनुसार तिरंगा यात्रा का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे।पार्टी के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि AAP की तिरंगा यात्रा शनिवार यानी आज दोपहर 3 बजे शुरू होगी। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में शाम को होने वाली तिरंगा यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत आप कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 मुरादाबाद में पार्टी के जिला कार्यलय में शुक्रवार को AAP कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। यहां ये फैसला लिया गया कि जिले से सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मार्च में भाग लेने लखनऊ जाएंगे।आपको बता दे की तिरंगा यात्रा लखनऊ के गांधी भवन के पास शहीद स्मारक से शुरू होकर हजरगंज के जीपीओ पर खत्म होगी। इससे पहले तिरंगा यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में ये मार्च आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने में बलिदान दिया है।

नेहा शाह

Similar News