प्रादेशिक परिषद बैठक में प्रिंस मौर्य हुए सम्मानित, ₹10,000 का चेक प्रदान किया गया

Update: 2026-02-15 14:19 GMT


भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक परिषद बैठक अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रादेशिक संगठन आयुक्त नौशाद अली सिद्दीकी ने किया।

बैठक में प्रदेश की उपलब्धियों की समीक्षा प्रस्तुत की गई। इसी अवसर पर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय से संबद्ध मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष (चतुर्थ सेमेस्टर) के छात्र प्रिंस मौर्य को प्रदेश स्तरीय स्टेट लेवल बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता (23 मार्च 2025) में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ₹10,000 के चेक एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। पुरस्कार मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह एवं प्रादेशिक उपाध्यक्ष श्री देव भास्कर तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रिंस मौर्य ने 14 नवंबर 2024 को विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय एवं स्काउट-गाइड मंडल के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आशय की जानकारी डॉ. घनश्याम दुबे, प्रशिक्षण आयुक्त, महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय ने दी l

Similar News