दिल्ली के मुख्य सचिव से मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया समेत 11 विधायक बरी, 2 पर आरोप तय

Update: 2021-08-11 10:19 GMT



दिल्ली के मुख्य सचिव अंकुश प्रकाश असॉल्ट केस में आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के खिलाफ आज दिल्ली की एक अदालत ने आरोप तय कर दिया। आपको बता दें कि रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री समेत 11 विधायकों को बरी कर दिया।

जानकारी के अनुसार इस मामले में कुल 13 लोग आरोपी थे, जिनमें से केवल 2 विधायकों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आरोप तय हुए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तुरंत इसकी जानकारी शेयर की।

इतना ही नहीं इसके साथ बताया गया कि सिसोदिया इस बारे में 12 बजे डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इधर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी अदालत के फैसले के तत्काल बाद ट्वीट कर इसे सत्य की जीत बताया। सोशल मीडिया पर अदालत के फैसले की जानकारी देने वाले एक यूजर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने लिखा सत्यमेव जयते।

नेहा शाह

Similar News