केंद्रीय बजट 2026-27 में महिला सशक्तिकरण पर दिया गया है विशेष जोर : मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कल केंद्रीय बजट-2026 को लेकर भोपाल में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। महिला रोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ स्व-सहायता समूहों के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।