मुख्यमंत्री कल करेंगे लोक कला संगम का उद्घाटन, 400 से ज्यादा कलाकार देंगे आयोजन में प्रस्तुति

Update: 2026-02-19 13:51 GMT



 जयपुर, 19 फरवरी। जवाहर कला केंद्र में शुक्रवार से तीन दिवसीय लोक कला संगम शुरू हो रहा है। इस आयोजन में प्रदेश की विभिन्न अंचलों के 400 से ज्यादा कलाकार 50 से अधिक लोक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।

पर्यटन विभाग और संस्कार भारती की ओर से हो रहे इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोक कलाओं, लोक नृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। साथ ही, चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न कलाओं पर विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शिल्पग्राम में कला और हस्तशिल्प की विशेष प्रदर्शनी भी लगेगी। आयोजन की अध्यक्ष और सुप्रसिद्ध धु्रपद गायक मधु भट्ट तैलंग ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद नई पीढ़ी को लोक कलाओं से परिचित कराना और उन्हें संरक्षित करना है।

Similar News