जम्मू-कश्मीर: बारामूला में भूकंप के तेज झटके, 4.6 रही तीव्रता

Update: 2026-02-02 06:28 GMT




जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई है।

भूकंप का केंद्र गुलमर्ग से 10 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। यह झटके सुबह 05:35 बजे महसूस किए गए, जब अधिकांश लोग सो रहे थे। फिलहाल इस प्राकृतिक घटना से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

Similar News