बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज पटना में जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे। निशांत को जदयू में शामिल किए जाने की मांग लंबे समय से चलती रही है और माना जा रहा है कि आज दोपहर तक उनके सदस्यता ग्रहण करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इससे पहले शनिवार को निशांत ने संजय झा के आवास पर पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं और युवा विधायकों ने भी हिस्सा लिया।