जहानाबाद में VB-G RAM G Act, 2025 लागू: 125 कार्य दिवस, मुआवजा और बेरोजगा
बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी और जहानाबाद जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G Act, 2025 के प्रावधानों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकास भवन परिसर स्थित सभागार में मीडिया संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति ने की।
डॉ. प्रीति ने बताया कि इस Act के तहत 125 कार्य दिवस का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को पहले से अधिक रोजगार की गारंटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबित भुगतान की स्थिति में मुआवजे का प्रावधान किया गया है, ताकि श्रमिकों को समय पर मेहनताना मिल सके। इसके अलावा, Act में बेरोजगारी भत्ता का भी प्रावधान किया गया है, जिससे काम उपलब्ध न होने की स्थिति में लाभार्थियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
डॉ. प्रीति ने यह भी बताया कि Act में बेहतर वर्गीकरण प्रणाली लागू की गई है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे और सही पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। इसके अलावा, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और दायित्वों को मजबूत किया गया है, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से हो और ग्रामीण विकास को नई गति मिल सके।
डॉ. प्रीति ने मीडिया से कहा,
"VB-G RAM G Act, 2025 में 125 कार्य दिवस, लंबित भुगतान पर मुआवजा और बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान किया गया है। बेहतर वर्गीकरण प्रणाली से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और अधिक सशक्त होगी।"