KGMU में आज से कर्मचारियों की हड़ताल

KGMU में आज से कर्मचारियों की हड़ताल

Update: 2021-11-16 06:40 GMT

KGMU के कर्मचारी, आज मंगलवार से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारी परिषद ने हड़ताल के असर को जोरदार बताते हुए इमरजेंसी छोंड़ कर समस्त सेवाएं ठप रहने का दावा किया है। सुबह 8 बजे से शुरु होने वाली हड़ताल का पहला केन्द्र अस्पताल की ओपीडी रहेगी, इसके बाद इलेक्टिव ओटी व वार्डो की सेवाएं भी बाधित करने का दावा किया जा रहा है। 

KGMU के कर्मचारी  PGI की तर्ज पर मिले वेतन यह है मांग को लेकर हड़ताल पर है | केजीएमयू कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गंगवार ने बताया कि KGMU के कर्मचारी पीजीआइ के समतुल्य वेतनमान को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे है। उन्होंने दावा किया कि इसके लिए 2016 में शासनादेश भी हो चुका है बावजूद इसके संवर्गीय पुनर्गठन अभी तक नही हो सका।

प्रशासन से वार्ता विफल 

कई बार शासन व प्रशासन से वार्ता भी हुई हैं, इस मसले का कोई ठोस हल नही निकला। इस बार जब तक संवर्गीय पुनर्गठन हो नही जाता हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मरीजों की परेशानी हमें भी आहत करेगी पर जिम्मेदार इस ओर ध्यान ही नही दे रहे, हम पुनः यही कहेंगे कि चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन लिखित आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करा सकता है।


Tags:    

Similar News