पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का कल अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

Update: 2021-08-22 13:44 GMT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की सेहत को देखते हुए सबसे पहले उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 4 जुलाई को उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्‍हें यहां से उन्हें पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार कल यानि सोमवार 23 अगस्त को अलीगढ़ में किया जाएगा।

राजस्थान सरकार ने पूर्व दिवंगत कल्याण सिंह के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त (सोमवार) को राजकीय अवकाश की घोषणा की है। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पर लाया गया है। यहां से उनको पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा।

बता दें कि पिता को श्रद्धांजलि देते वक्त भावुक हुए कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह। उन्होंने कहा कि बाबू जी का जन्म राम मंदिर के लिए ही हुआ था। वो भगवान राम की शरण में चले गए हैं। कल्याण सिंह का अंतिम दर्शन के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे, और उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

Tags:    

Similar News