कई राज्यों में शीतलहर की संभावना, छाया रहेगा घना कोहरा

Update: 2026-01-19 04:44 GMT




उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच आज सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और बिहार में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घना कोहरा छाया। वहीं, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना जतायी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है।

Similar News