मुख्यमंत्री श्री साय सतगुरु कबीर संत समागम समारोह दामाखेड़ा में हुए शामिल
बलौदाबाजार, 2 फरवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दामाखेड़ा में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत समागम समारोह के लिए दी जाने वाली राशि को पचास लाख से बढाकर पचहत्तर लाख रूपए करने की घोषणा की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा का संत समागम समारोह हर साल भव्य होता जा रहा है। उन्होंने बताया कि दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्मनगर करने के सम्बन्ध में राजपत्र में प्रकाशन के लिए अंतिम प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।