सूरजकुंड: झूला हादसा में इंस्पेक्टर की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-02-08 12:01 GMT




हरियाणा के सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार शाम झूला टूटने से हुए बड़े हादसे में ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने अपनी जान गवां दी थी।

इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर व एक अन्य आरोपी नितेश निवासी मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

पार्थ गुप्ता एमडी टूरिज्म के अनुसार मामले की जांच के लिए थाना सूरजकुंड की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई है, टीम द्वारा वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

Similar News